फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc runing Special buses, will be felt in every seat TV.

पर्यटकों के लिए सौगात, लग्जरी बस में करें वादियों का सफर

Wed, 22 Apr 2015 01:18 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
hrtc runing Special buses, will be felt in every seat TV.

हिमाचल पथ परिवहन निगम लग्जरी बस सेवा देने जा रहा है। निगम की इन बसों की हर सीट में टीवी की सुविधा मिलेगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निगम ने यह पहल की है।

विज्ञापन


शुरुआत में ट्रायल के तौर पर एक मई से 3 बसें चलाई जा रही हैं। अगर प्रयोग सफल रहा तो अन्य पर्यटक स्थलों के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। इनमें किराया वोल्वो की तर्ज पर ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को परिवहन निगम के एमडी ने इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया कि इन बसों को निजी कंपनियों से हायर किया जा रहा है।

यह बसें चंडीगढ़ से शिमला, चंडीगढ़ से मनाली और चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए चलाई जाएंगी। इन्हीं स्थानों से इन बसों की बुकिंग होगी। इसके अलावा परिवहन निगम ने पर्यटन सीजन को देखते हुए 10 और वोल्वो बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बसें शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, ज्वालामुखी आदि शहरों से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। हालांकि, अभी परिवहन निगम ने हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए 14 वोल्वो चलाई हैं, पर्यटकों की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।

टीवी वाली बस 30 सीटर

hrtc runing Special buses, will be felt in every seat TV.

टीवी वाली तीनों बसें 30 सीटर होंगी। हर सीट में टीवी लगा होगा। सीटों पर सवारियों आराम से बैठ और सो सकती हैं। इन बसों में पर्यटकों को खाने-पीने और जरूरत की अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों में और भी कई लग्जरी सुविधाएं होंगी।
और वोल्वो चलेंगी

एमडी परिवहन निगम आरएन बत्ता ने बताया कि समर सीजन को देखते परिवहन निगम प्रदेश के शहरों से 10 और वोल्वो चलाने जा रहा है।

हिमाचल में अभी ट्रायल के तौर पर तीन लग्जरी बसें चलाने का फैसला लिया है। अगर ये बसें सफल होती हैं तो और बसें भी चलाई जाएंगी। फिलहाल इन बसों को निजी कंपनी से हायर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed