{"_id":"58cbd6254f1c1b295a32a4c4","slug":"hrtc-releases-pensions-of-pensioners-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, दो महीने की पेंशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, दो महीने की पेंशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन निगम ने पेंशनरों को पेंशन की अदायगी के लिए 19.26 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह पेंशन निगम के 4922 पेंशनरों को मिलेगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि दो महीने दिसंबर, 2016 और जनवरी, 2017 की पेंशन जारी की गई है।
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनरों ने पेंशन को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान परिवहन मंत्री ने उन्हें शीघ्र पेंशन जारी करने की बात कही थी। बाली ने कहा कि परिवहन निगम समय-समय पर अपने कर्मियों को उनके सेवा लाभ प्रदान करता रहा है।
विज्ञापन
निगम ने करोड़ों रुपये की पिछली देनदारियों को निपटाकर अपने कर्मियों को उनके देय लाभों से कभी वंचित नहीं रखा। कर्मियों की मेहनत के कारण ही पिछले चार वर्षों के दौरान निगम के राजस्व में लगातार वृद्धि हुई है। केएमपीएल में बढ़ोतरी एवं सुधार से निगम ने अच्छा राजस्व अर्जित किया है। निगम के बेड़े में हजारों नई सुविधाजनक बसें जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन