फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc release overtime to employees before new year.

HRTC कर्मचारियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा

Tue, 22 Dec 2015 06:51 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
hrtc release overtime to employees before new year.

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों को नए साल से पहले ही एचआरटीसी प्रबंधन ने तोहफा दे दिया है। कर्मचारियों की ओवरटाइम की मांग को प्रबंधन ने पूरा कर लिया है। इसके तहत कर्मचारियों को एक माह का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी दिया है। निगम प्रबंधन के इस फैसले से 6000 चालकों-परिचालकों को फायदा होगा।

विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति ने ओवरटाइम जारी न होने पर निगम प्रबंधन को बसें न चलाने का नोटिस दिया था। प्रबंधन की ओर से ओवरटाइम जारी करने के आदेश के बाद चालक-परिचालकों ने अपना फैसला वापस ले लिया है। चालकों-परिचालकों को अभी बीते 10 माह का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता मिलना बाकी है।

विज्ञापन

26 को होगी बीओडी की बैठक

hrtc release overtime to employees before new year.

निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति को आश्वासन दिया है कि इस मामले को बीओडी की बैठक में ले जाया जाएगा। यहां से क्लीयरेंस मिलने के बाद चालकों-परिचालकों को यह राशि भी रिलीज कर दी जाएगी। निगम प्रबंधन ने 26 जनवरी को बीओडी की बैठक बुलाई है।

इसमें निगम कर्मचारियों के लंबित मामलों पर चर्चा होगी। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता और तकनीक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि निगम प्रबंधन के आश्वासन के बाद 26 जनवरी तक आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

अगर निगम प्रबंधन बीओडी की बैठक में कर्मचारियों का ओवरटाइम रिलीज नहीं करता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एक महीने का ओवरटाइम जारी करने पर संयुक्त समन्वय समिति ने परिवहन मंत्री जीएस बाली, निगम प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी और अतिरिक्त निदेशक राम कुमार गौतम का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed