{"_id":"611cf2b4f3253b12f6295e65","slug":"hrtc-piecemeal-workers-strike-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी: पीस मील वर्करों की हड़ताल से वर्कशॉप में काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी: पीस मील वर्करों की हड़ताल से वर्कशॉप में काम प्रभावित
Wed, 18 Aug 2021 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:57 PM IST
सार
एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार और निगम प्रबंधन से वर्करों की मांगें जल्द मानने की मांग की है। परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे 950 पीस मील वर्कर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
पीस मील वर्करों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पीस मील वर्करों की हड़ताल का असर परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर पड़ने लगा है। वर्कशॉप में मरम्मत के लिए बसें खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। प्रदेश में निगम की 28 वर्कशॉप में 70 से ज्यादा बसें मरम्मत के लिए खड़ी हैं। निगम के पास मेकेनिकों की भारी कमी है। वर्कशॉप में पीस मील वर्कर ही काम संभाल रहे हैं। इनके हड़ताल पर जाने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
इधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार और निगम प्रबंधन से वर्करों की मांगें जल्द मानने की मांग की है। परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे 950 पीस मील वर्कर हड़ताल पर हैं। पॉलिसी न बनाए जाने के विरोध में इन्होंने काम बंद कर दिया है। वर्करों ने निगम प्रबंधन को 26 अगस्त तक नोटिस दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल मेें परिवहन निगम की 28 वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का जिम्मा इन वर्करों पर है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूर्व में करीब 400 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लेकर 3 साल बाद नियमित किया गया है।
विज्ञापन
दूसरों के लिए पॉलिसी न बनाने के विरोध में वर्करों ने काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने निगम प्रबंधन ने मेकेनिकों का अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्कशॉप इन कर्मचारियों के भरोसे ही चल रही हैं।