फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC piece meal workers tool Down strike on Monday

एचआरटीसी: नियमितीकरण की मांग पर अड़े पीस मील कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Sun, 28 Nov 2021 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी
ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Nov 2021 08:38 PM IST
सार

पीस मील कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार उनको जल्द अनुबंध पर नहीं लेती है तो हड़ताल लंबी चल सकती है। पूरे हिमाचल में 933 पीस मील कर्मचारी हैं, जिनमें 410 कर्मचारियों को अनुबंध पर लेकर नियमित कर लिया गया है।

विज्ञापन
HRTC piece meal workers tool Down strike on Monday
पीस मील कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सैकड़ों पीस मील कर्मचारी सोमवार को टूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की सरकार के साथ ही पहले की बातचीत के दौरान आश्वासन दिया गया था कि उन्हें अनुबंध पर लाने के लिए नीति बनाई जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर तक का समय भी दिया गया था, लेकिन 25 नवंबर तक नीति न बनने के बाद अब पीस मील वर्करों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उधर, परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने भी पीस मील वर्करों का समर्थन करने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने पिछली बार बातचीत के दौरान समिति के सामने कहा था कि वह नीति बनाएगी, लेकिन कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बता दें, सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम से नाराज चले करीब एक हजार पीस मील कर्मचारी सोमवार से अपना काम बंद रखेंगे। कर्मचारी सुबह ड्यूटी टाइम में 9 से 5 बजे तक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


पीस मील कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार उनको जल्द अनुबंध पर नहीं लेती है तो हड़ताल लंबी चल सकती है। पूरे हिमाचल में 933 पीस मील कर्मचारी हैं, जिनमें 410 कर्मचारियों को अनुबंध पर लेकर नियमित कर लिया गया है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों के साथ सरकार और प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के 20 डिपो के सभी कर्मचारियों ने काम बंद रखने का फैसले लेकर लेकर अपने अपने क्षेत्र में नोटिस अधिकारियों को भेज दिए है। मंडी के क्षेत्रीय पीस मील कर्मचारी प्रधान राजकिशन, उपप्रधान कुशाल कुमार, सचिव तारा चंद, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, सुदर्शन कुमार, नोखू राम, टिबलू राम, प्रकाश चंद, मनोहर लाल, तिलक राज, मनोज शर्मा, ललित कुमार ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी हम गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed