फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC piece meal workers to start tool Down strike from 29 November 2021

मंडी: टूल डाउन हड़ताल करेंगे पीस मील वर्कर, मांगें पूरी न होने पर लिया फैसला

Sat, 27 Nov 2021 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Nov 2021 07:25 PM IST
सार

कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व सरकार के 410 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया गया है और वह कर्मचारी इसी सरकार में नियमित भी हुए हैं, लेकिन निगम में बाकी बचे 933 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
HRTC piece meal workers to start tool Down strike from 29 November 2021
मंडी में गेट मीटिंग करते पीस मील कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अनुबंध की मांग को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने मंडी में गेट मीटिंग की। इस दौरान निगम प्रबंधन और सरकार से नाराजगी जताते हुए सभी पीस मील वर्करों ने निर्णय लिया कि वह 29 नवंबर से पूरे प्रदेश में टूल डाउन हड़ताल पर जाएंगे। इन कर्मचारियों का कहना है कि परिवहन मंत्री ने इन कर्मचारियों को 24 अगस्त को वार्ता के लिए बुलाया था और दो साल के भीतर अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन वापस ले लिया था। मगर अब एक बार फिर कर्मचारियों ने मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व सरकार के 410 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया गया है और वह कर्मचारी इसी सरकार में नियमित भी हुए हैं, लेकिन निगम में बाकी बचे 933 पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं लिया जा रहा है। इस गेट मीटिंग में मुख्य रूप से मंडलीय प्रधान रजत रावत, उपाध्यक्ष सुमन पठानिया, लाभ सिंह, अमर वालिया, योगेश कुमार, मुकेश कुमार बलदेव, आशु, केवल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed