फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC pensioners have not received their pension yet

Shimla News: एचआरटीसी के पेंशनरों को अभी तक नहीं मिली पेंशन

Wed, 18 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners have not received their pension yet
एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

लंबित देय वित्तीय लाभ जारी करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी के पेंशनरों को जून माह की पेंशन 18 तारीख बीतने के बाद भी नहीं मिली है। इस वजह से प्रदेशभर के पेंशनरों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पेंशनरों को प्रदेश सरकार से देय वित्तीय लाभ भी नहीं मिले हैं। इसको लेकर एचआरटीसी पेंशनरों ने बुधवार को एसडीएम शिमला ओशिन शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।


एचआरटीसी पेंशनरों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने गौर नहीं किया तो वह मजबूरन परिवार के साथ क्रमिक अनशन या आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कृष्णचंद चौहान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम, प्रधान देवराज ठाकुर, महासचिव नानक शांडिल, अतिरिक्त महासचिव राजेंद्र ठाकुर और प्रेस सचिव देवेंद्र चौहान ने पेंशन जल्द जारी करने की मांग की है। कहा कि एचआरटीसी से सेवानिवृत्त पेंशनर लंबे समय से पेंशन अदायगी के स्थायी समाधान के लिए और लंबित देय वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए प्रबंधन और सरकार से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा है। संघ कई बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री (परिवहन मंत्री) और निगम प्रबंधन से इस बारे में चर्चा भी की है लेकिन अभी तक उनकी अनदेखी ही की जा रही है। सरकार की घोषणाओं के बावजूद धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है। इसके कारण पेंशनरों में रोष है। पेंशनरों का कहना है कि सरकार की वजह से मजबूर उन्हें उम्र के इस पड़ाव में आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article