{"_id":"5c11fd97bdec2241a32306dc","slug":"hrtc-outsourced-conductor-recruitment-file-is-ready-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी में आउटसोर्स कंडक्टर भर्ती की फाइल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी में आउटसोर्स कंडक्टर भर्ती की फाइल तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने आउटसोर्स पर कंडक्टरों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने निगम प्रबंधन को 15 दिन के भीतर टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रबंधन फाइल तैयार कर कंपनियों से आवेदन मांगने जा रहा है।
विज्ञापन
यह टेंडर करीब छह महीने तक होंगे। अनुबंध पर चालकों और परिचालकों की भर्ती होने के बाद इन कंडक्टरों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हालांकि, निगम प्रबंधन ने पहले भी आउटसोर्स पर कंडक्टरों को रखने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे, लेकिन इसमें मात्र दो कंपनियाें ने ही भाग लिया।
विज्ञापन
इसका कारण टेंडर में हिमाचली होने की शर्त को नहीं जोड़ा था। अब निगम प्रबंधन इस शर्त को टेंडर में जोड़ने जा रहा है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कमीशन से चालकों और परिचालकों के पद
विज्ञापन
भरने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि अगली साल वर्ष 2019 में सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चालकों और परिचालकों के पद भरे जाने हैं।