फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: Now Smart, Green and Samman cards will be made for Rs. 100 each, notification issued

HRTC: अब 100-100 रुपये में बनेंगे स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड, अधिसूचना जारी

Fri, 26 Jul 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 11:22 AM IST
सार

स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड महंगे हो गए हैं। बीओडी के फैसले के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई। सभी मंडलीय प्रबंधकों को सर्कुलर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
HRTC: Now Smart, Green and Samman cards will be made for Rs. 100 each, notification issued
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में छूट के लिए बनाए जाने वाले स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड महंगे हो गए हैं। प्रत्येक कार्ड को बनाने के लिए अब 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।  पहले कार्ड 50-50 रुपये में बनाए जाते थे, लेकिन अब 100-100 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


वहीं, कार्ड की अवधि भी दो साल से घटाकर एक साल की गई है। बीओडी के फैसले के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई। सभी मंडलीय प्रबंधकों को सर्कुलर भी जारी किया गया है। निगम को घाटे से उबारने के लिए फैसला किया गया है। निगम 1500 करोड़ के घाटे में है।
विज्ञापन


कई रूटों पर डीजल तक का खर्चा भी नहीं निकल रहा। बता दें कि परिवहन निगम की ओर से सम्मान कार्ड पर किराये में 30 फीसदी छूट दी जा रही है। यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों का बनता है। इसी तरह ग्रीन कार्ड पर 25 फीसदी और स्मार्ट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed