{"_id":"5874f0c94f1c1ba16bba8aa7","slug":"hrtc-listed-the-restaurants-on-chandigarh-delhi-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ढाबों पर नहीं होगी लूट-खसोट, HRTC ने दी बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ढाबों पर नहीं होगी लूट-खसोट, HRTC ने दी बड़ी सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Jan 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाली सवारियों को अब ढाबों में निर्धारित रेट पर ही खाना मिलेगा। ढाबा मालिक उनसे लूट-खसोट नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने ढाबों का चयन कर खाने के रेट फाइनल कर दिए हैं। यह लिस्ट नेशनल हाईवे
विज्ञापन
दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच पड़ने वाले ढाबों की है। लंच और डिनर के समय हिमाचल की एसी, वोल्वो और साधारण बसें इन ढाबों पर रुकेंगी। यहां सवारियों को अन्य ढाबों की अपेक्षा सस्ता खाना मिलेगा। अगर चयनित ढाबों में निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं तो ढाबा मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यहां रुकेगी एसी और वोल्वो बसें, ये होगा खाने का रेट
1. सुखदेव ढाबा रेस्तरां मुरथल- 130 रुपये
2. मिर्ची रेस्तरां अंबाला- 165 रुपये
3. अंबाला हवेली- 150 रुपये
4. द विवान रिजॉर्ट करनाल- 165 रुपये
5. न्यू मयूर डीलक्स ढाबा समाना बाहू- 150 रुपये
6. द डिवाइन स्टार ढाबा, नीलोखेड़ी करनाल- 120 रुपये
यहां रुकेगी हिमाचल की साधारण बसें- खाने का रेट
1. बाबा ढाबा समाना बाहू- 50 रुपये
2. महादेव ढाबा नीलोखेड़ी- 50 रुपये
3. द फू ड विलेज पंजाबी ढाबा अंबाला- 70 रुपये
एमडी और सीजीएम को कर सकेंगे शिकायत
अगर इन होटलों और ढाबों में निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं तो सवारियां परिवहन निगम के एमडी या परिवहन निगम के चीफ जरनल मैनेजर को फोन कर सकते हैं। सवारियां विडियो बनाकर व्हाट्सऐप कर अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ साथ अपने सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
इन नंबरों पर करें शिकायत
अशोक तिवारी (एमडी)- 98163 66004
रघुबीर सिंह (सीजीएम)- 94180 00524
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि ढाबों में सवारियों से खाने के मनमाने दाम वसूले जाते हैं। परिवहन निगम को इसकी शिकायत मिली थी। अब जिन ढाबों पर बसें रुकेंगी, वहां खाने के रेट तय किए हैं।