फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hrtc Junior Office Assistant Exam Question Paper Leaked in Kangra

HRTC भर्ती पर फिर विवाद, परिवहन मंत्री के जिले में लीक हुआ पेपर

Mon, 05 Sep 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 05 Sep 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
Hrtc Junior Office Assistant Exam Question Paper Leaked in Kangra

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की भर्ती पर फिर विवाद खड़ा हो गया है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 134 पदों के लिए एचआरटीसी ने प्रदेश भर में 61 केंद्रों में हजारों अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली लेकिन इसके खत्म होते ही सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने की चर्चा शुरू हो गई।

विज्ञापन


दावा किया गया कि परिवहन मंत्री के गृह जिला कांगड़ा के एक केंद्र में परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सऐप पर आंसर की वायरल हो गईं। परीक्षा का समय 11:00 बजे था। 10:30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही कुछेक अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र की आंसर की का पता चल गया।

विज्ञापन

मंत्री बोले, किसी ने जानबूझकर अफवाह फैलाई

Hrtc Junior Office Assistant Exam Question Paper Leaked in Kangra

चर्चा ने जोर पकड़ा तो परिवहन मंत्री जीएस बाली से बात की गई। बाली ने कहा कि किसी ने जानबूझकर अफवाह फैलाई है। उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी ले ली है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। परिवहन निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मस्त राम ने कहा कि

एचआरटीसी के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी की गई है। सभी केंद्रों में वीडियो कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की वीडियोग्राफी की गई है। पेपर लीक होने की एचआरटीसी को कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed