फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC in profit income increased by 15 crores in two months also benefited from luggage policy

HRTC In Proift: घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ा परिवहन निगम, दो माह में बढ़ी 15 करोड़ आय, लगेज पॉलिसी से भी लाभ

Fri, 21 Jun 2024 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

एचआरटीसी की आमदनी बढ़नी शुरू हो गई है। एचआरटीसी की ओर से शुरू किए गए नए रूटों लेह-दिल्ली, शिमला-मनाली और मनाली-दिल्ली से निगम की कमाई बढ़ी है। निगम की कमाई में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को हर महीने पहली तारीख को वेतन के रूप में मिल रहा है। इससे पहले कर्मियों को वेतन के लिए 10 से 15 दिन इंतजार करना पड़ता था।

विज्ञापन
HRTC in profit income increased by 15 crores in two months also benefited from luggage policy
एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार के घाटे वाले निगमों में शामिल हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की आय बढ़नी शुरू हो गई है। वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में एचआरटीसी ने बीते साल के मुकाबले 15 करोड़ रुपये अधिक आय अर्जित की है। कमाई वाले रूटों पर बसों के संचालन से लाभ मिला है।

विज्ञापन


अप्रैल 2024 में निगम ने 72.5 करोड़ आय अर्जित की है। बीते साल अप्रैल में 66 करोड़ आय थी। इस साल 6.5 करोड़ अधिक आय हुई है। मई 2024 में निगम को 84 करोड़ आय प्राप्त हुई है, पिछले साल मई में 76 करोड़ आय थी। पिछले साल के मुकाबले यह 8 करोड़ अधिक है। एचआरटीसी की ओर से शुरू किए गए नए रूटों लेह-दिल्ली, शिमला-मनाली और मनाली-दिल्ली से निगम की कमाई बढ़ी है। निगम ने घाटे वाले रूटों को कम किया है और रूट डायवर्ट कर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन


निगम के सभी 29 डिपो को आय के मासिक टारगेट देने शुरू किए हैं और निगरानी भी बढ़ाई है। हर रूट की मॉनीटरिंग की जा रही है। चालकों की डीजल एवरेज और परिचालकों की प्रतिकिलोमीटर आय का भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। लगेज पॉलिसी से भी निगम की आय में बढ़ोतरी हुई है। यात्री अब निर्धारित किराया चुकाकर बस में सफर किए बिना भी अपना सामान एक स्थान से दूसरी जगह भेज सकते हैं। विज्ञापनों से भी निगम कमाई कर रहा है और बसों की चुनाव ड्यूटी से भी निगम की आमदनी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 माह से पहली तारीख को मिल रहा वेतन
निगम की कमाई में बढ़ोतरी का लाभ 12 हजार कर्मचारियों को हर महीने पहली तारीख को वेतन के रूप में मिल रहा है। इससे पहले कर्मियों को वेतन के लिए 10 से 15 दिन इंतजार करना पड़ता था। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए एचआरटीसी उन घाटे वाले रूटों पर भी बसें चला रहा है, जहां बसें चलाने से निजी बस ऑपरेटर इंकार कर देते हैं।


नए वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में निगम की आय करीब 15 करोड़ बढ़ी है। यह कमाई बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। आय में हुई बढ़ोतरी का श्रेय निगम के सभी कर्मचारियों की मेहनत को जाता है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कमाई के नए रिकॉर्ड बनेंगे- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed