{"_id":"677fb40b7a654934a9d6c1e578794b98","slug":"hrtc-hikes-bus-pass-fare-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढीली होगी जेब, महंगा हुआ बस पास से सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढीली होगी जेब, महंगा हुआ बस पास से सफर
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में निजी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बस पास के साथ सफर करना महंगा हो गया है। एचआरटीसी ने बस पास शुल्क में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हिमाचल में एक मार्च से निजी स्कूल खुलने शुरू हो जाएंगे। इस सेशन ने एचआरटीसी ने छात्रों की जेब पर बोझ डाल दिया है। 2009 में 83 पैसे प्रति किलोमीटर किराया था। अब यह 1.45 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
इसी के चलते बस पास शुल्क में बढ़ोतरी की जा रही है। इन दिनों एचआरटीसी काउंटर में छात्रों के बस पास बनाए जा रहे हैं। छात्रों के अभिभावकों को पहले की अपेक्षा ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ रहा है। हिमाचल में कई स्कूल प्रबंधनों ने एचआरटीसी की बसें हायर की हैं। जबकि कई छात्र बस पास बनाकर रूटीन में सफर करते हैं। निगम प्रबंधन ने स्पेशल स्कूल बस और रूटीन में सफर करने वाले छात्रों के बस पास में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
परिवहन निगम का कहना है कि वर्ष 2009 के बाद अब बस पास किराये में बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2009 के बाद हिमाचल में कई बार बस किराये में बढ़ोतरी हुई है। बस पास बनाने वाले छात्रों का किराया नहीं बढ़ाया गया था। अब एचआरटीसी ने बस पास के शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। प्रबंधन के इस फैसले का बोझ हिमाचल के निजी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे लाखों छात्रों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
बस पास का प्रतिमाह यह होगा शुल्क
किलोमीटर====अब=============पहले
5 से 10====600 रुपये========700 रुपये
10 से 15===900 रुपये========800 रुपये
15- 50====1000 रुपये=======900 रुपये
20- 40====1200 रुपये=======1000 रुपये
सरकारी स्कूलों के लिए फ्री सेवा- प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को निशुल्क परिवहन सेवाएं दे रही हैं। स्कूली वर्दी में छात्रों का स्कूल से घर और घर से स्कूल आना- जाना फ्री है जबकि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से परिवहन सेवा का शुल्क लिया जाता है।
2009 के बाद बढ़ाया किराया- परिवहन निगम आरएम देवा सिंह नेगी ने कहा कि 2009 के बाद अब निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बस पास बनने में कुछ बढ़ोतरी की है। 2009 में किराया 83 पैसे पर किलोमीटर था अब 1.45 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है।
5-10 किमी के सफर में राहत- 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में किराया 100 रुपये कम हुआ है। पहले इस सफर के लिए 700 रुपये बस पास शुल्क के रुप में लिए जाते थे। अब पास के लिए 600 रुपये लगेंगे।