Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC has discontinued three buses on the Malyana-Shimla route.

Shimla News: एचआरटीसी ने मल्याणा-शिमला रूट पर बंद कर दीं तीन बसें

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HRTC has discontinued three buses on the Malyana-Shimla route.
सुबह के समय बसें न चलने से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही है परेशानी
विज्ञापन


निजी वाहनों से शिमला पहुंचने को मजबूर यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मल्याणा-शिमला रूट पर चलने वाली तीन बसों का संचालन बंद कर दिया है। इससे मल्याणा से शिमला आने वाले स्कूली बच्चों समेत अन्य यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर निगम अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। हैरानी की बात है कि निगम ने ऐसे समय में बसों का संचालन बंद किया है, जब सुबह के समय लोगों को आवाजाही के लिए इनकी सबसे अधिक जरूरत होती है। इन बसों में अधिकतर स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं। बस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें समय पर स्कूल और अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मल्याणा से सुबह 8:30, 9:30 और 10:30 बजे शिमला के लिए एचआरटीसी की बसें चलती थीं। इन बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग मल्याणा से ढली टनल तक पहुंचते थे और वहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना होते थे। तीनों बसों का संचालन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


बसें बंद होने के बाद मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। निगम की बसें न चलने से अन्य निजी बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। कई बार बसें ओवरलोड होने के कारण यात्रियों को उनमें चढ़ने तक की जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कार्तिज्ञ, निशांत, अनु, निशा और मनीषा शर्मा ने बताया कि करीब 20 दिनों से बसें न चलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत भी दी गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि मल्याणा से शिमला आने वाली तीनों बसों का संचालन जल्द बहाल किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।


कोट

कुछ बसों में तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत आई है। बसों को ठीक करने का कार्य चला हुआ है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा और लोगों को सुविधा मिल जाएगी।
-अंकुर वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, लोकल डिपो शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article