फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc employees yet not terminated

एचआरटीसी कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने में पेच

Mon, 20 Jun 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Jun 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
hrtc employees yet not terminated
बर्खास्त करने से पहले कर्मचारी से जवाब मांगा जाता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की जेसीसी के तीस कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी में पेच फंस गया है। नियमानुसार किसी भी कर्मचारी को बर्खास्त करने से पहले जवाब मांगा जाता है। इसके लिए बाकायदा शो कॉज नोटिस जारी होता है। कर्मचारी को चार्जशीट किया जाता है। जांच होती है।

विज्ञापन


आरोप सिद्ध होने पर पहले सस्पेंड किया जाता है, उसके बाद दोबारा नोटिस जारी कर बर्खास्तगी के आदेश होते हैं। लेकिन इन कर्मचारी नेताओं के मामले में इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया है। लिहाजा, परिवहन मंत्री के आदेशों के चार दिन बाद भी प्रबंधन इन पर अमल नहीं कर पा रहा है। अब निगम प्रबंधन मंगलवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली से इस मसले पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

मंत्री ने 16 जून को ‌दिए थे बर्खास्त करने के आदेश

hrtc employees yet not terminated
परिवहन मंत्री जीएस बाली

उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने 30 कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त न करने पर एचआरटीसी अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया है। मंत्री ने 16 जून को हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने के आदेश दिए थे, लेकिन चार दिन बाद भी कर्मचारी नेता ड्यूटी दे रहे हैं। उन्हें अभी टर्मिनेशन लैटर ही नहीं मिले हैं। मंत्री ने इसका कारण पूछा है।

उल्लेखनीय है कि परिवहन कर्मचारी समन्वय समिति की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने 13 जून को रोक लगा दी थी। इसके बावजूद 14 जून को कर्मचारियों ने बसें नहीं चलाईं। 15 जून को काम पर न लौटने वालों के खिलाफ हाईकोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने 16 जून को एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के 30 पदाधिकारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए।

कर्मचारी नेता आज हाईकोर्ट में रखेंगे पक्ष
हिमाचल हाईकोर्ट में सोमवार को एचआरटीसी कर्मचारी नेताओं के मसले पर सुनवाई होनी है। कर्मचारी नेताओं को भी अपना पक्ष रखना है। सूत्र बताते हैं कि रविवार को एचआरटीसी कर्मचारी नेताओं ने यह मामला वकीलों से भी डिस्कस किया है। ईडी परिवहन निगम मस्त राम ने बताया कि कर्मचारी नेताओं को नोटिस दिए गए हैं। अभी मामला परिवहन मंत्री के साथ डिस्कस होना है। Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed