फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees ultimatumon 12 demands.

एचआरटीसी कर्मियों ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम, ये हैं मांगें

Sat, 23 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees ultimatumon 12 demands.
परिवहन निगम में पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लाया जाना आदि मांगे शामिल है। - फोटो : अमर उजाला

पथ परिवहन संयुक्त समन्वय समिति निगम प्रबंधन के खिलाफ भड़क गई है। कर्मचारी निगम प्रबंधन ने लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम की माली हालत के चलते कर्मचारियों को पैसा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त समन्वय समिति की निगम एमडी के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के भीतर लंबित वित्तीय लाभ नहीं दिए गए तो प्रदेश भर में आंदोलन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


जेसीसी की बैठक में कर्मचारियों ने एमडी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें चालक परिचालकों का एक साल से रात्रि भत्ता, पुरानी देनदारियां, मेडिकल बिलों का भुगतान, 4-9-14 वित्तीय लाभ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी किया जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशाप और तकनीक कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन, कर्मचारियों के मासिक वेतन से काटा जाने वाला जीपीएफ के पैसे जो जो अन्य कार्य में खर्च किया गया उसे पुन: ट्रस्ट में डाला जाना, यह पैसा निगम ने खर्च किया है। अनुबंध कर्मचारियों जिन्हें निगम की ओर से 4000 और 6000 रुपये दिया जा रहा है उसे ग्रेड पे के साथ विभागों की तर्ज पर दिया जाना, आउट सोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाया जाना।


परिवहन निगम में पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लाया जाना आदि मांगे शामिल है। तकनीकी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि एमडी ने वित्तीय लाभ जारी करने का समय मांगा है। अगर निर्धारित समय में मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर परिवहन निगम के जेसीसी की समस्त कार्यकारिणी के अलावा खेमेंद्र गुप्ता, प्रेस सचिव नील कमल उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed