फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees protest at Old bus stand shimla.

प्रबंधन पर भड़के एचआरटीसी कर्मचारी, चक्का जाम की दी चेतावनी

Fri, 27 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees protest at Old bus stand shimla.
चेतावनी दी कि अगर सरकार और निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो 14 और 15 जून को प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पथ परिवहन निगम की 11 यूनियनों के करीब 3000 कर्मचारियों ने वीरवार को संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले एचआरटीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने परिवहन निगम को रोडवेज बनाने, चालकों-परिचालकों को अनुबंध आधार पर वेतन न देने और जीपीएफ ट्रस्ट से निकाले गए कर्मचारियों के पैसे को पुन: ट्रस्ट में जमा न करवाने की मांग पर एचआरटीसी प्रबंधन और सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर सरकार और निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो 14 और 15 जून को प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार निगम को रोडवेज नहीं बना सकती तो वह कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों का बजट में प्रावधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल को निगम प्रबंधक ने संयुक्त समन्वय समिति की बैठक बुलाई। इसमें मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन जब जेसीसी की प्रोसीडिंग सामने आईं तो उसमें कुछ नहीं था। परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम से मांगों को मनवाने के बाद ही दम लेंगे।

संयुक्त समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष पवन गुलेरिया ने कहा कि सरकार उन्हें वार्ता के लिए बुलाए, नहीं तो दो दिन तक चालक-परिचालक बसें नहीं चलाएंगे। सर्व कर्मचारी संगठन के महासचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी हो रही है।

चालकों-परिचालकों का ओवरटाइम लंबे समय से पेंडिंग है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है। सत्यप्रकाश शर्मा, बृजलाल, महेश शर्मा, देवराज, सुभाष वर्मा, रोशन चौहान सहित दर्जनों कर्मचारी नेताओं ने रैली को संबोधित किया।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

HRTC employees protest at Old bus stand shimla.
परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम से मांगों को मनवाने के बाद ही दम लेंगे। - फोटो : अमर उजाला

- परिवहन निगम को रोडवेज बनाना
- कर्मचारियों को वेतन, पेंशन एवं अन्य वित्तीय लाभ देना
- सभी श्रेणियों की भर्ती सरकार द्वारा घोषित अनुबंध नीति में करना
- सभी श्रेणियों में रिक्त पडे़ पदों को भरना
- कर्मचारियों के जीपीएफ ट्रस्ट से खर्चे गए 150 करोड़ तुरंत जमा करवाना।
- निगम के सभी छोटे-बड़े वाहनों का बीमा करना
- चालकों से अनाधिकृत रिकवरी बंद करना
- बसों में टिकट लेने की पूर्ण जिम्मेवारी यात्रियों की सुनिश्चित करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed