फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc employees pension issue will be discussed in cabinet.

HRTC कर्मियों की पैंशन पर कैबिनेट लेगी फैसला

Fri, 24 Jul 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
hrtc employees pension issue will be discussed in cabinet.

प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के पेंशन का मामला मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। निगम पेंशन ट्रस्ट में पैसा नहीं है, ऐसे में निगम को पेंशन देना मुश्किल हो रहा है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति सरकार से पेंशन दिए जाने की मांग कर रही है।

विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार ने इस मामले को डिस्कस करने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में लाने की बात कही है। निगम प्रबंधन को इसका प्रारूप तैयार करने को कहा है। संयुक्त समन्वय समिति का कहना है कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 में एक अधिसूचना जारी की थी, उसमें कर्मचारियों के पेंशन फंड में 90 फीसदी जबकि 10 फीसदी राशि परिवहन निगम जमा करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अपनी ओर से 90 फीसदी राशि नहीं दे रही हैं। ऐसे में यह राशि परिवहन निगम के सिर मढ़ दी है। परिवहन निगम घाटे में चल रहा है। इस समय निगम 700 करोड़ के कर्जें में है। समिति का कहना है कि प्रदेश में ऐसे कई विभाग में जिन्हें निगम की ओर से मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है, इस एवज में सरकार की ओर से निगम को कम पैसा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के घाटे में जाने का यह मुख्य कारण है। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने कहा कि परिवहन निगम से 4400 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनको पेंशन देने के लिए परिवहन निगम को हर महीने 8 करोड़ रुपये चाहिए।


संयुक्त समन्वय समिति के साथ सप्ताह के भीतर बैठक की जानी है, उनकी पेंशन संबंधित मामले को मंत्रिमंडल में ले जाया जाएगा। जहां इस पर निर्णय लिया जाना है।-जीएस बाली, परिवहन मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed