{"_id":"60fed06cdca3453b6e45e9fe","slug":"hrtc-employees-meeting-with-transport-minister-bikram-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुका आरएम का तबादला, हिमाचल में चलती रहेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुका आरएम का तबादला, हिमाचल में चलती रहेंगी बसें
Mon, 26 Jul 2021 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Jul 2021 08:41 PM IST
सार
परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की हर मांग को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के तबादले को लेकर शुरू हुई हड़ताल कर्मचारियों की मांगें सुलझाने के आश्वासन के बाद खत्म हो गई है। परिवहन मंत्री ने सोमवार को ऊना में संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला रोकने पर चर्चा हुई, लेकिन तबादला रद्द करने से इंकार कर दिया। समिति के पदाधिकारियों को आरएम के तबादले को छोड़कर कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उधर, सरकार ने क्षेत्रीय प्रबंधक को ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंत्री के आश्वासन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने फैसला लिया था कि वे सिर्फ सिंगल एजेंडा आरएम का तबादला रोकने पर ही बात करेंगे। तबादला न रुकने पर समिति के पदाधिकारियों अपनी अन्य मांगों पर चर्चा की। इसमें परिवहन निगम को रोडवेज बनाया जाना, परिवहन विभाग की ओर से दिए गए गलत परमिट की जांच, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न करना, पीस मील वर्करों के लिए पॉलिसी, लंबित वित्तीय लाभ जारी करना, टेक्निकल कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आ रही विसंगति को दूर करना आदि मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की हर मांग को पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने जो भी मांगा, उन्हें दिया है। कोरोना काल में भी कर्मचारियों की तनख्वाह और अन्य वित्तीय लाभ की कमी आड़े नहीं आने दी है। बैठक में समिति के पदाधिकारी खमेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, संजय बढ़वाल, मान सिंह, पदम सिंह, देवी सिंह बरियाम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन