{"_id":"5b42060b4f1c1b9d288b5401","slug":"hrtc-employee-union-meeting-in-hamirpur-on-10-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मचारियों को न ओवर टाइम मिला, न दी गई डीए की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मचारियों को न ओवर टाइम मिला, न दी गई डीए की किस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी कर्मचारियों को न तो ओवरटाइम की राशि का भुगतान हो रहा है और न ही डीए और आईआर की किस्त जारी की जा रही है। परिवहन निगम में करीब 12 हजार कर्मचारी हैं, जिन्हें वित्तीय लाभों से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन
हालांकि, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि बीओडी गठित न होने से यह समस्या आई थी। अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का चयन कर लिया गया है। इसी महीने कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक होनी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा हो, इसको लेकर सरकार ने एचआरटीसी से ही सेवानिवृत्त हुए बलराम पुरी को बीओडी का सदस्य बनाया है। हिमाचल एचआरटीसी सर्व कर्मचारी यूनियन ने हमीरपुर में 10 जुलाई को बैठक बुला दी है। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों के लंबे समय से चिकित्सा बिलों के भुगतान न नहीं हो रहे हैं। अनुबंध पर तैनात चालक परिचालकों को भी विभाग की अपेक्षा कम राशि दी जा रही है।
इसके अलावा पेंशनर को न तो लीव इन कैशमेंट का पैसा दिया गया न ही ग्रेच्युटी जारी की गई है। सभी मांगों का प्रस्ताव प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपा जाना है।