फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employee now will not go for work to rule

एचआरटीसी कर्मचारियों का वर्क टू रूल स्थगित

Wed, 23 Apr 2014 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Apr 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
HRTC employee now will not go for work to rule

एचआरटीसी स्थानीय बस सेवा (यूनिट-2) की संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को निगम के प्रबंध निदेशक डा. आरएन बत्ता से मुलाकात कर उन्हें मांगों से अवगत करवाया।

विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति के महासचिव हाकम सिंह ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी की लोकल यूनिट में चालक व परिचालक अपने पद पर काम न कर अन्य पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, जिसके कारण बसों में ड्यूटी कर रहे स्टाफ पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त ओवरलोड बसों में बिना टिकट यात्री के पकड़े जाने पर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जबकि इसके लिए सीधे तौर पर यात्री जिम्मेदार है।

हाकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने दोनों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।

प्रबंध निदेशक के आश्वासन पर संयुक्त समन्वय समिति ने प्रस्तावित वर्क टू रूल को भी फिलहाल स्थगित कर दिया है।

इस मौके पर संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष हरिलाल ठाकुर, प्रधान जसवीर सिंह, संगठन सचिव सतपाल सिंह, प्रवक्ता शंकर लाल ठाकुर, प्रवीण कुमार, नरेश ठाकुर, दलजीत सिंह, धनीराम, बेसर दास, खेम चंद और राजेश चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed