फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC driver recruitment complaint to transport minister govind thakur

एचआरटीसी चालक भर्ती पर उठे सवाल, मंत्री के पास पहुंचा मामला

Sat, 03 Aug 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 03 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
HRTC driver recruitment complaint to transport minister govind thakur
फाइल फोटो

एचआरटीसी में चालकों की फाइनल भर्ती परीक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि दो ऐसे चालक भर्ती कर दिए गए हैं जिनका प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 1379 अभ्यर्थियों की सूची में नाम ही नहीं था। एचआरटीसी मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया से इस तरह की जानकारी मिली है। मामला परिवहन मंत्री के पास पहुंच गया है। हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। 

विज्ञापन


हाल ही में शिमला के तारादेवी में हुई चालक की भर्ती में करीब 4000 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक टेस्ट दिया। इसमें 1379 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की। इनमें फाइनल परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) में 131 को चालक के लिए चयनित किया गया। फाइनल सूची में दो ऐसे लोगों के नाम शामिल कर दिए, जिनका 1379 अभ्यर्थियों वाली सूची में नाम ही नहीं था। ऐसे में इन प्रशिक्षु चालक का नाम कैसे 131 की लिस्ट में शामिल किया गया, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी डीएम (एडमिन) नवीन कप्लस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता से चालकों का भर्ती शेड्यूल रुक गया था। तीन जून के बाद दोबारा से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें पहले छूट चुके अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर और मंडी के कुछेक अभ्यर्थी चुनाव आचार संहिता के चलते फाइनल भर्ती में शामिल नहीं हो पाए थे। आचार संहिता हटने के बाद धर्मशाला में टेस्ट लिया गया था। अब जारी हुई लिस्ट में इनके नाम भी शामिल किए हैं। उधर प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने बताया कि अब तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है, जब शिकायत आएगी तो जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed