फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC driver commited suscied

एचआरटीसी चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
HRTC driver commited suscied
बलैण के जंगल में लटका मिला, पुलिस ने शुरू की आत्महत्या के कारणों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घनश्याम (44) पुत्र भूरी सिंह गांव पैड़ी तहसील बल्ह जिला मंडी छह साल से शिमला लोकल डिपो के संजौली सेक्टर में सेवाएं दे रहा था। इसने पेड़ में स्टील की तार से फंदा लगाया था। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना पुलिस चौकी जतोग क्षेत्र के चनोग पंचायत में पेश आई। मृतक घनश्याम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ओल्ड बस स्टैंड से बलैण-शाल-चनोग रूट पर बस लेकर गया था। शनिवार को जब बस वापस नहीं आई तो चालक की तलाश शुरू की। इस दौरान घास लेकर लौट रहे स्थानीय व्यक्ति ने बलैण जंगल में एक व्यक्ति को पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार शाम चालक शिमला से बलैण रूट पर गया था। इस बस का परिचालक स्थानीय है और रात को घर चला गया। चालक ने रात को स्थानीय लोगों की तरफ से दिए कमरे में खाना खाया। सुबह 8 बजे बस शिमला के लिए चलती है। इस बीच चालक तय समय पर बस के पास नहीं पहुंचा तो परिचालक ने उसे फोन किया। चालक का फोन कमरे में ही था। लेकिन वह कमरे में नहीं मिला। परिचालक ने इसकी सूचना शिमला स्थित कार्यालय को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। मृतक ने कमरे से करीब 200 मीटर की दूरी पर फंदा लगाया था। पुलिस ने मौके से फोन सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed