फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc cut out bus volvo Ac bus fare.

अच्छी खबर! वोल्वो-एसी में सस्ता हुआ सफर

Fri, 21 Aug 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Fri, 21 Aug 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
hrtc cut out bus volvo Ac bus fare.

हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू की वोल्वो तथा डीलक्स एसी बसों में मनाली से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। परिवहन निगम ने किराये में छूट देने का ऐलान किया है। निगम की मनाली से दिल्ली वोल्वो तथा एसी डीलक्स बस सेवा में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


एचआरटीसी प्रबंधन ने मनाली से दिल्ली वोल्वो बस का किराया 1130 रूपये प्रति यात्री निर्धारति किया गया है। वहीं, मनाली से दिल्ली एसी डीलक्स बस सेवा का किराया अब 850 रुपये होगा। इससे पहले मनाली से दिल्ली वोल्वो बस का किराया प्रति यात्री 1285 रुपये था। एसी डीलक्स बस में प्रति यात्री किराया 1005 रुपये था।
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने कहा कि किराये में छूट दी गई है। डीलक्स एसी बस का किराया 15 प्रतिशत तथा वोल्वो बस किराये में 10 प्रतिशत छूट का पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इधर, धर्मशाला और मनाली से दिल्ली को जाने और आने वाली एचआरटीसी की वाल्वो और टाटा एसी बसों के किराये में 12 से 16 प्रतिशत तक की कमी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी धर्मशाला के डीएम विजय सिपहिया ने बताया कि किराया कटौती 29 सितंबर 2015 तक लागू होगी। मैक्लोडगंज से दिल्ली के मौजूदा किराये 1151 को कम करके एक हजार रुपये जबकि धर्मशाला से दिल्ली के मौजूदा 1121 किराये को कम करके 960 रुपये किया गया है।


मनाली से दिल्ली जाने वाली वाल्वो बस का मौजूदा किराया 1285 है। अब यह किराये कम करके 1130 किया गया है। निगम की टाटा एसी बसों के किराये में भी कमी की गई है। मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए टाटा एसी बस का किराया 858 की बजाय 720 रुपए लगेगा। धर्मशाला से दिल्ली टाटा एसी में 838 के बजाय अब 700 रुपये किराया लगेगा। मनाली से दिल्ली टाटा एसी का किराया 1005 के बजाय अब 850 रुपए लगेगा। 29 सिंतबर के बाद पुराने किरायों की बहाली की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed