{"_id":"62d04c05b2db2f0dac0c90b8","slug":"hrtc-conductor-will-leave-work-if-demands-are-not-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC Conductor Union: मांगें पूरी नही हुईं तो काम छोड़ेंगे एचआरटीसी के परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC Conductor Union: मांगें पूरी नही हुईं तो काम छोड़ेंगे एचआरटीसी के परिचालक
Thu, 14 Jul 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:32 PM IST
सार
एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दोटूक कहा कि मांगों की अनदेखी कर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन हमें सख्त निर्णय लेने के लिए विवश कर रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के परिचालक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन कर रही राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर काम छोड़ने का एलान कर दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दोटूक कहा कि मांगों की अनदेखी कर सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन हमें सख्त निर्णय लेने के लिए विवश कर रहा है। गुरुवार को क्रमिक अनशन के दूसरे दिन एचआरटीसी मुख्यालय के प्रांगण में पांच परिचालक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
एचआरटीसी शिमला ग्रामीण डिपो यूनियन के अध्यक्ष दीपेंद्र कंवर ने बताया कि यूनियन ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के रवैये के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया है। यह आगामी 22 जुलाई तक चलेगा। अगर सरकार यूनियन की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती तो आंदोलन के अगले चरण का एलान कर दिया जाएगा। वीरवार को रामपुर यूनिट से जीवन सिंह, हमीरपुर यूनिट से बलराम, जोगिंद्र नगर यूनिट से सुनील कुमार, मंडी यूनिट से अजय कुमार और नवीन कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन