{"_id":"6563402142ef5a2d7006bf05","slug":"hrtc-conductor-union-will-go-on-strike-from-5-december-2023-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC News: वेतन विसंगति दूर न हुई तो पांच दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC News: वेतन विसंगति दूर न हुई तो पांच दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे कंडक्टर
Sun, 26 Nov 2023 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 06:25 PM IST
सार
यूनियन का कहना है कि पांच दिसंबर तक वेतन विसंगति दूर नहीं की गई तो स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन का कहना है कि पूर्व सरकार के समय जब उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष थे तब वे कंडक्टर यूनियन की मांगों को जायज करार देते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी कंडक्टरों के वेतन बढ़ाने के बजाय घटा देने पर वीडियो जारी की जाती थी।
विज्ञापन
यूनियन का कहना है कि इससे निगम के कंडक्टरों में एक उम्मीद जागी थी कि कांग्रेस की सरकार के बनने से परिचालकों की वेतन विसंगति दूर हो जाएगी। लेकिन एक साल बीत जाने पर भी वेतन विसंगति दुरुस्त न होने पर परिचालकों में रोष है। पांच दिसंबर तक वेतन विसंगति दूर नहीं की गई तो स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी दिपेंद्र कंवर, शिमला मंडल के अध्यक्ष प्रीत महिंद्र, शिमला शहर से प्रधान रमेश कुमार, संगठन मंत्री जितेंद्र गौतम, संजय कुमार, शिमला ग्रामीण से उपप्रधान समर सूद, दीपक कुमार और भवन ने कहा कि परिचालकों के रोष प्रदर्शन काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देने के रविवार को छह दिन हो गए हैं लेकिन सरकार ने वेतन विसंगति को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वेतन विसंगतियों को दूर नहीं करती है तो पांच दिसंबर से यूनियन हड़ताल पर जाएगी।
विज्ञापन