फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC closed 970 bus routes in himachal pradesh

यात्रियों की कमी, एचआरटीसी ने 970 रूट किए लॉक

Sun, 07 Jun 2020 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
HRTC closed 970 bus routes in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की कमी बसों के संचालन पर भारी पड़ रही है। प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बहाली के हफ्ते बाद भी यात्रियों में उछाल न के बराबर है। रूटों पर बसें दौड़ाना बड़े घाटे का सबब बना है। कमाई तो दूर किराये से ईंधन और अन्य खर्च भी नहीं निकल पा रहे हैं। घाटे की इस मार को लेकर मुखर निजी आपरेटर तो अपनी बसें पहले ही खड़ी कर चुके हैं। अब सरकारी परिवहन सेवा भी लड़खड़ाती दिख रही है। रविवार को इसकी जीवंत तस्वीर दिखी।

विज्ञापन


एचआरटीसी ने साप्ताहिक अवकाश वाले दिन 970 रूटों को लॉक रखा। पहली जून को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बहाली के बाद से एचआरटीसी की रूट बंदी का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। उक्त सभी रूट ऐसे हैं जिन पर कुछ दिन सरकारी बसें दौड़ाई गईं। लेकिन, घाटे से बचने के लिए अब या तो इन्हें बंद कर दिया गया या फिर अन्य रूटों के साथ मर्ज कर दिया गया है। सोमवार से आने वाले दिनों में भी बसों के संचालन पर यात्रियों की टोटे की इस स्थिति में बड़े सुधार के आसार फिलहाल, नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में निगम और अधिक रूटों पर बसे सेवा बंद करने या फिर मर्ज करने का सिलसिला जारी रख सकता है। साफ है कि एचआरटीसी पहले ही बड़े घाटे में दबी है। लॉकडाउन ने उसकी कमर और तोड़ डाली है। ऐसे में अब और घाटा उठाकर व्यापक तौर पर बसों का संचालन निगम के वश में नहीं है। नतीजतन, एचआरटीसी दिन-ब-दिन घाटे की स्थिति को देखते हुए रूटों को धड़ाधड़ बंद कर अपने बस बेड़े का संचालन सीमित कर किसी तरह घाटे को थामने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में 350, शिमला में 40 रूट ठप
प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में एचआरटीसी ने अपने 350 रूट बंद रखे। शिमला जिले में निगम ने 40 रूटों को बंद कर दिया है। मंडी डिपो में एचआरटीसी ने बहाल 110 रूटों में से 69 रूट बंद कर दिए हैं। 41 रूटों पर ही बसों को चलाया गया। कुल्लू में निगम ने एक जून से 54 रूटों पर बसें चलाने के बाद इन्हें बढ़ाकर 84 तक कर दिया था। लेकिन, बसों में सवारियां न मिलने के बाद अब इन रूटों की संख्या घटकर महज 15 रह गई है।


हमीरपुर में रविवार को महज तीन रूटों पर सेवाएं दी गईं। सोमवार को पूर्व की तरह 47 लोकल और छह लंबी दूरी के रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। सोलन में एचआरटीसी ने रविवार को 66 रूट बंद रखे। सिरमौर जिले में 90 रूटों से शुरू हुई बस सेवा अब महज पांच रूटों पर ही सिमट कर रह गई है। इसी तरह चंबा में करीब 64, बिलासपुर में 102 और ऊना में 105 रूट प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed