{"_id":"5fcccb288ebc3ecfc650eb7b","slug":"hrtc-close-some-bus-routes-due-to-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और किसान आंदोलन की वजह से कई बस रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और किसान आंदोलन की वजह से कई बस रूट बंद
Mon, 07 Dec 2020 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना और किसान आंदोलन के चलते परिवहन निगम के सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली, पंजाब के लिए परिवहन निगम ने बसें भेजनी बंद कर दी हैं। प्रदेश में भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते निगम ने कई रूट मर्ज कर दिए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने कई रूटों पर बसें चलाना बंद कर दी हैं। इसका कारण बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के अलावा सरकार की ओर से टैक्स माफ न किया जाना है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के सभी रूट फायदे वाले हैं। इन रूटों पर परिवहन निगम की अभी सौ से अधिक बसें चलाई जा रही हैं लेकिन कोरोना और किसान आंदोलन की मार परिवहन निगम पर भारी पड़ रही है। निगम का मानना है कि अगर यही हाल रहा तो कर्मचारियों को तनख्वाह तो दूर वर्कशॉप में उपकरण खरीदने के भी लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम के 2900 रूट हैं। जब से कोरोना फैला है, निगम के 1800 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं। किसान आंदोलन के चलते अब और रूट बंद हो गए हैं। उधर, निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। ये लोग टैक्स माफी की मांग कर रहे हैं। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन