{"_id":"5be96e36bdec22699804750c","slug":"hrtc-charge-sheet-against-divisional-manager-daljeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी का मंडलीय प्रबंधक चार्जशीट, जिंदा दुकानदार को मरा बता दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी का मंडलीय प्रबंधक चार्जशीट, जिंदा दुकानदार को मरा बता दिया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह को चार्जशीट कर दिया है। किराया वसूली के एक मामले में विभागीय जांच के बाद डीएम दलजीत सिंह तीन महीने से निलंबित चल रहे थे। अब उन्हें चार्जशीट किया गया है। इस मामले में अब जल्द ही जांच कमेटी और दलजीत सिंह निगम प्रबंधन के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि हमीरपुर मंडल में डीएम रहते हुए दलजीत सिंह ने ऊना में एचआरटीसी की दुकान एक आवेदक को लीज पर दी थी। दुकानदार से कई सालों तक किराया नहीं वसूला गया। यह रिकवरी 61 लाख रुपये तक पहुंच गई। सरकार ने डीएम को रिकवरी के आदेश दिए तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दुकानदार को मृत बता दिया। जांच में पाया गया कि दुकानदार जीवित है। इसी के चलते सरकार ने डीएम के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के मुख्य महा प्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि डीएम को चार्जशीट किया गया है। वहीं डीएम (एडमिन) नवीन कप्लस ने बताया कि नियमों के मुताबिक तीन महीने के भीतर चार्जशीट करना होता है। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अब दोनों पक्षों की सुनवाई होगी। कमेटी और आरोपी अधिकारी को लिखित में अपना पक्ष देना होगा।
विज्ञापन