HRTC में 1000 पदों पर भर्ती, ये योग्यता होना अनिवार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने ड्राइवर-कंडक्टर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव किया है। एचआरटीसी ड्राइवर बनने के लिए अब दसवीं जबकि कंडक्टर बनने के लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, ड्राइवरों को अनुभव में छूट दी गई है। इसे पांच से घटाकर तीन साल किया गया है।
मौजूदा समय में निगम को 700 कंडक्टरों और 300 ड्राइवरों की जरूरत है। इन खाली पदों को नए नियमों के तहत फरवरी 2016 से भरना शुरू किया जाएगा। निगम के कार्यकारी निदेशक राम कुमार गौतम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने ड्राइवर-कंडक्टर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में पिछले हफ्ते संशोधन कर दिया है।
इसलिए बढ़ाई शैक्षणिक योग्यता
उल्लेखनीय है कि निगम में पहले ड्राइवरों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास जबकि कंडक्टरों के लिए दसवीं पास थी। परिवहन निगम का मानना है कि ड्राइवरों को अनुभव के साथ पढ़ा-लिखा होना भी जरूरी है। हिमाचल में नई तकनीक की बसें लाई जा रही हैं। इन बसों की तकनीक को ड्राइवरों को समझना जरूरी है।
इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाने की तैयारी
परिवहन निगम हिमाचल में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। सीएनजी बसों के लिए निगम ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं जबकि इलेक्ट्रिक बसें चलाने की भी तैयारी है। बद्दी, सोलन और शिमला में इलेक्ट्रिक वैन का सफल ट्रायल हो चुका है।