{"_id":"61a660f68a1e3016547bda88","slug":"hrtc-buses-will-be-seen-running-in-the-movie-gadar-2-in-dharamsala-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: गदर-2 फिल्म में दौड़ती नजर आएंगी एचआरटीसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: गदर-2 फिल्म में दौड़ती नजर आएंगी एचआरटीसी बसें
Tue, 30 Nov 2021 11:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:19 PM IST
सार
डीडीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि गदर-2 फिल्म की व्यवस्थाओं को स्थानीय स्तर पर देखने वाले स्टाफ के सदस्य मेरे पास आए थे, जिन्होंने अमृतसर से धर्मशाला आ रहे यूनिट सदस्यों के लिए बस की डिमांड की है। इसके अलावा एक से चार दिसंबर तक दो बसों की भी अलग से डिमांड की गई है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गदर-2 हिंदी फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म में एचआरटीसी की बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। इसके लिए फिल्म की व्यवस्थाओं को स्थानीय स्तर पर देख रही टीम ने एचआरटीसी वर्कशॉप का दौराकर पुरानी बसें चिन्हित की हैं, वे बसें गदर-2 हिंदी फिल्म में दौड़ती नजर आएंगी। टीम सदस्यों ने जो बसें चिन्हित की हैं। डीडीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि गदर-2 फिल्म की व्यवस्थाओं को स्थानीय स्तर पर देखने वाले स्टाफ के सदस्य मेरे पास आए थे, जिन्होंने अमृतसर से धर्मशाला आ रहे यूनिट सदस्यों के लिए बस की डिमांड की है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक से चार दिसंबर तक दो बसों की भी अलग से डिमांड की गई है। फिल्म यूनिट के सदस्यों को बसों के लिए पैसे जमा करवाने को कहा गया है।
चार दिसंबर के बाद जैसे-जैसे डिमांड आएगी, पैसे जमा करवाने के बाद बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। जो लोग बसें देखने आए थे, उनकी ओर से एक माह के शूटिंग शेड्यूल की बात कही गई है, ऐसे में जब भी जितनी बसों की डिमांड आएगी, उन्हें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन