{"_id":"5fa294358ebc3e9ba326629a","slug":"hrtc-buses-to-delhi-occupancy-increased-to-40-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली भेजीं 13 बसों में रहीं 40 फीसदी सवारियां, निगम का दावा, धीरे-धीरे बढ़ेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली भेजीं 13 बसों में रहीं 40 फीसदी सवारियां, निगम का दावा, धीरे-धीरे बढ़ेंगे यात्री
Wed, 04 Nov 2020 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से दिल्ली के लिए मंगलवार रात को भेजी गईं बसों में 30 फीसदी सवारियां रहीं। बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 13 रूटों पर बसें भेजीं। बुधवार शाम तक दिल्ली गईं 7 बसों में 35 से 40 फीसदी सवारियां रहीं। परिवहन निगम का मानना है कि बस अड्डों से भले ही सवारियां कम रही हों, लेकिन अन्य स्टेशनों से लोग दिल्ली के लिए सफर कर रहे हैं। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन निगम का दावा है कि शिमला या अन्य स्टेशनों से दिल्ली के लिए जाने वाली बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी होने पर अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। निगम का मानना है कि लोग बसों में सफर करने लगे हैं। हिमाचल में जब बसों की आवाजाही शुरू हुई थी, लोग कोरोना के चलते बसों के सफर करने से डरते थे। अब हिमाचल के लॉंग और रात्रि रूटों पर 60 से 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली से भी हिमाचल पहुंचने लगीं बसें
परिवहन निगम की बसों के साथ दिल्ली की केजरीवाल सरकार की बसें हिमाचल पहुंचने लगी हैं। इसके अलावा पंजाब रोडवेज, हरियाणा से भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दिवाली पर चलेंगी स्पेशल बसें
प्रदेश सरकार दिवाली से 3 दिन पहले हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना तैयार करने में जुटी है।