फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus services will be affected on 22 december

हिमाचल में इस दिन ठप हो सकती है बस सेवाएं, जानिए क्या है वजह

Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus services will be affected on 22 december

लंबित मांगे पूरी नहीं होने के चलते एचआरटीसी की संयुक्‍त समन्वय समित‌ि में भारी रोष है। निगम प्रबंधन से खफा कर्मचारियों ने अब ऐसा फैसला लिया है जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


हिमाचल में 22 दिसंबर से एचआरटीसी की बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। परिवहन निगम की संयुक्त समन्वय समिति ने एक साथ छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है। कर्मचारियों के तीन महीने से साप्ताहिक अवकाश लंबित हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन निगम प्रबंधन की ओर से इन पर आपत्तियां लगाई जा रही हैं। अब कर्मचारियों ने 22 दिसंबर से एक साथ छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन के खिलाफ कोर्ट जाएगी यूनियन

hrtc bus services will be affected on 22 december

एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मोटर एक्ट 1961 में एक महीने में कम से कम तीन से ज्यादा साप्ताहिक नहीं लगाए जा सकते हैं। इन साप्ताहिक अवकाश को एक महीने के भीतर कर्मचारियों को छुट्टी देनी होती है।

लेकिन निगम प्रबंधन ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की यह छुट्टियां लैप्स हो रही है। निगम प्रबंधन अगर कर्मचारियों को आश्वस्त करे कि यह छुट्टियां नई साल में भी ली जा सकती है तो कर्मचारी एक साथ छुट्टी पर नहीं जाएंगे।

अगर निगम प्रबंधन का रवैया ऐसा ही रहा तो कर्मचारी एक साथ छुट्टी पर जाएंगे। कर्मचारी छुुट्टियों के लिए डाक के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं। निगम
समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है।

उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है। समिति के पदाधिकारी एक मामले को लेकर वकील से चर्चा कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर यूनियन हाईकोर्ट जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed