फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus service will remain closed on 20 routes of Punjab, know when it will be restored

Himachal News: पंजाब के 20 रूटों पर अभी बंद रहेगी एचआरटीसी बस सेवा, जानिए कब तक होगी बहाल

Tue, 25 Mar 2025 11:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

 भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने और अमृतसर में एचआरटीसी खालिस्तान लिखने की घटनाओं के बाद निगम प्रबंधन ने प्रदेश सरकार के आदेशों पर पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। 

विज्ञापन
HRTC bus service will remain closed on 20 routes of Punjab, know when it will be restored
पंजाब में एचआरटीसी बसों में तोड़फोड़(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के 20 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल बंद रहेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी अधिकारियों के स्थिति सामान्य होने तक बसें नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुकेश ने निगम के प्रबंध निदेशक और अधिकारियों के साथ ताजा हालात की समीक्षा की। पंजाब में निगम की बसों पर भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने और अमृतसर में एचआरटीसी खालिस्तान लिखने की घटनाओं के बाद निगम प्रबंधन ने प्रदेश सरकार के आदेशों पर पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। 

विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने तक बसें नहीं चलाने के निर्देश
यह ऐसे रूट हैं, जहां बसें रात्रि ठहराव के लिए रुकती हैं। मामले को लेकर डीजीपी अतुल वर्मा ने भी पंजाब के डीजीपी से बात कर निगम की बसों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि फिलहाल पंजाब के 20 रूटों पर बस बंद रहेगी। हालांकि, पंजाब रोडवेज की बसें प्रदेश में सामान्य रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ-यात्री को खरोंच भी आई तो 600 रुट करेंगे बंद : संघ
सोलन। प्रदेश पथ परिवहन निगम चालक संघ ने चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ पंजाब में बदसलूकी करने पर चेतावनी दे दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि पंजाब में किसी भी चालक-परिचालक या सवारी को खरोंच आई तो यह पंजाब के सभी 600 रूट बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पथ परिवहन निगम की बसों के साथ तोड़फोड़ की गई। साथ ही भिंडरांवाले के समर्थकों ने पोस्टर भी लगाए। इससे संघ नाराज है और अपमान नाहीं सहेगा। उन्होंने सोलन में सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग करते हुए कहा कि भिंडरांवाले के समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करें। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री से भी बात हुई है। इसके बाद पंजाव में बसों के रात्रि ह हराव को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब से हिमाचल का भाईचारा है। इस प्रकार का कार्य भिंडवाले के समर्थक बंद कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed