फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus overturns on road after brake failure in Munish, Rampur, two passengers injured

Shimla News: धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश में पलटी एचआरटीसी बस, 25 घायल

Thu, 14 Dec 2023 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 06:03 PM IST
सार

रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिश में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
HRTC bus overturns on road after brake failure in Munish, Rampur, two passengers injured
रामपुर में बस हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पुरानी बसें दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। गुरुवार सुबह मुनिश से रामपुर आने वाली परिवहन निगम की बस सड़क पर पलट गई। हादसा उस समय हुआ, जब बस को धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 25 लोगों को चोटें आई हैं। बस में नौ स्कूली बच्चे भी सवार थे। इसमें तीन को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस थाना रामपुर ने चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे उपमंडल रामपुर की मुनिश पंचायत से रामपुर के लिए परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 42-0998 रवाना हो रही थी। यहां से करीब 32 सवारियां बस में रामपुर की ओर रवाना होने के लिए बैठी थीं। चालक अक्षय जब बस स्टार्ट करने लगे तो काफी कोशिश करने के बाद बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बस को धक्का देकर उतराई में चलाया गया, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई तो बेकाबू बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस हादसे में 25 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी तकलेच में दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। हादसे में चोटिल लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तकलेच पहुंचाया गया। यहां से तीन स्कूली बच्चों सहित नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी रामपुर कर्म चंद ने बताया कि पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कई बार कहा, नई बस भेजी जाए पर नहीं हुई सुनवाई

मुनिश पंचायत के प्रधान भजनदास ने कहा परिवहन निगम के अधिकारियों से कई मर्तबा कहा गया है कि इस रूट पर नई बस भेजी जाए। निगम प्रबंधन इसमें सुधार नहीं कर पा रहा और उक्त रूट पर पुरानी बस भेजी जा रही है, जिससे हादसे होने का अंदेशा बना रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed