फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Bus operated in torchlight, passengers were blown away

एचआरटीसी: टॉर्च की रोशनी में चलाई बस, यात्रियों के होश उड़े

Wed, 11 May 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 08:27 PM IST
सार

सोहारी के लिए रवाना हुई बस की हेड लाइट फ्यूज होने के कारण बंद हो गई। इस दौरान बस को थोड़ी दूर तक टॉर्च की रोशनी में चलाना पड़ा। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
HRTC Bus operated in torchlight, passengers were blown away
टॉर्च की रोशनी में चलाई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसें राम भरोसे ही विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। मंगलवार देर शाम सोहारी के लिए रवाना हुई बस की हेड लाइट फ्यूज होने के कारण बंद हो गई। इस दौरान बस को थोड़ी दूर तक टॉर्च की रोशनी में चलाना पड़ा। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम निगम की एक बस सोहारी के लिए रवाना हुई। यह बस सोहारी से पहले ही बीच रास्ते में रोकनी पड़ी। अचानक बस की दोनों हेड लाइट फ्यूज हो गईं। इस दौरान सवार यात्री बिना लाइट ही बस चलने पर घबरा गए।

विज्ञापन


हालांकि चालक-परिचालक काफी देर तक लाइट ठीक करने के लिए मशक्कत करते रहे। आनन फानन बस को अंधेरे में टार्च के सहारे एक रोशनी वाले स्थान तक चलाया गया। इस दौरान बस की फ्यूज लाइट को स्थानीय मैकेनिक और लोगों की मदद से ठीक करने के बाद यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। इससे पूर्व भी एचआरटीसी की बस, बस अड्डे पर हांफ गई थी। इस संबंध में परिवहन निगम ऊना के कार्यकारी प्रबंधक दर्शन सिंह ने कहा कि बस की लाइट फ्यूज हुई थी, जिसे थोड़ी ही देर में ठीक कर दिया गया था। बुधवार को बस की हेडलाइट की कार्यशाला में जांच करवाकर उसे दोबारा रूट पर चला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed