{"_id":"627bcede7541db3cbd4caa00","slug":"hrtc-bus-operated-in-torchlight-passengers-were-blown-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी: टॉर्च की रोशनी में चलाई बस, यात्रियों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी: टॉर्च की रोशनी में चलाई बस, यात्रियों के होश उड़े
Wed, 11 May 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 08:27 PM IST
सार
सोहारी के लिए रवाना हुई बस की हेड लाइट फ्यूज होने के कारण बंद हो गई। इस दौरान बस को थोड़ी दूर तक टॉर्च की रोशनी में चलाना पड़ा। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
टॉर्च की रोशनी में चलाई बस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसें राम भरोसे ही विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। मंगलवार देर शाम सोहारी के लिए रवाना हुई बस की हेड लाइट फ्यूज होने के कारण बंद हो गई। इस दौरान बस को थोड़ी दूर तक टॉर्च की रोशनी में चलाना पड़ा। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम निगम की एक बस सोहारी के लिए रवाना हुई। यह बस सोहारी से पहले ही बीच रास्ते में रोकनी पड़ी। अचानक बस की दोनों हेड लाइट फ्यूज हो गईं। इस दौरान सवार यात्री बिना लाइट ही बस चलने पर घबरा गए।
विज्ञापन
हालांकि चालक-परिचालक काफी देर तक लाइट ठीक करने के लिए मशक्कत करते रहे। आनन फानन बस को अंधेरे में टार्च के सहारे एक रोशनी वाले स्थान तक चलाया गया। इस दौरान बस की फ्यूज लाइट को स्थानीय मैकेनिक और लोगों की मदद से ठीक करने के बाद यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। इससे पूर्व भी एचआरटीसी की बस, बस अड्डे पर हांफ गई थी। इस संबंध में परिवहन निगम ऊना के कार्यकारी प्रबंधक दर्शन सिंह ने कहा कि बस की लाइट फ्यूज हुई थी, जिसे थोड़ी ही देर में ठीक कर दिया गया था। बुधवार को बस की हेडलाइट की कार्यशाला में जांच करवाकर उसे दोबारा रूट पर चला दिया गया है।
विज्ञापन