फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus fell from the bridge accident happened in Ghayana Bilaspur

HRTC Bus Accident: ट्रक ने मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरी एचआरटीसी की बस, दस घायल

Sun, 28 Apr 2024 01:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास HRTC की एक बस घ्याणा पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
HRTC bus fell from the bridge accident happened in Ghayana Bilaspur
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

बिलासपुर के घ्याला में ट्रक की टक्कर से निगम की बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे शिमला से जंगलबेरी जा रही एचआरटीसी की घ्याला पुल के पास पहुंची। सामने से आ रही एक कार को देख निगम के चालक ने बस को को पुल के एक तरफ रोक दिया। तभी पीछे से ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस पुल के नीचे खड्ड में जा गिरी।

विज्ञापन


ट्रक चालक मौके से फरार
स्थानीय लोगों की सहायता से तीन घायलों को नागरिक अस्पताल मारकंड और सात को एम्स बिलासपुर उपचार के लिए ले जाया गया। मारकंड अस्पताल से भी तीनों घायलों को एम्स रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, बस को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में उसे मौके से कुछ दूरी पर पकड़ लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग घायलों से मिलने एम्स बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सात घायलों को पांच-पांच हजार और एक घायल को तीन हजार रुपये राशि प्रदान की।
विज्ञापन


घायलों की सूची
बस चालक रविंद्र सिंह (42) पुत्र त्रिलोक चंद, निवासी गांव और डाकघर भटेड़ तहसील टौणी देवी, हमीरपुर, परिचालक क्रांति पुत्र रामकृष्ण (45) निवासी गांव और डाकघर तनबोल तहसील श्री नयना देवी, बिलासपुर, कश्मीर सिंह (44) पुत्र देवी राम निवासी गांव छत्र डाकघर नरोला तहसील बलद्वाड़ा, मंडी, महेंद्र ठाकुर (49) पुत्र पदम दास निवासी गांव और डाकघर ननखड़ी तहसील रामपुर, शिमला, ऋषभ ठाकुर (18) पुत्र महेंद्र ठाकुर, गांव और डाकघर ननखड़ी, शिमला, रमेश चंद (63) पुत्र रामदित्ता निवासी गांव और डाकघर संपेड़ा डाकघर टिहरा, मंडी, सुमन (46) पत्नी भुबनेग कुमार निवासी गांव डाकघर कज्यांना, भोरंज, हमीरपुर, यशवीर (20) पुत्र बुद्धि राम निवासी गांव सतरेड़ डाकघर धर्मपुर , मंडी, माया (54) पत्नी रतन सिंह, कंवर निवासी गांव सेरी झेली डाकघर कसलोग सोलन, लक्ष्मी देवी (57) पत्नी चतर सिंह, निवासी गांव सेरी झेली डाकघर कसलोग तहसील अर्की सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed