फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus fares will be debited from debit card

एचआरटीसी बसों में डेबिट कार्ड से दे सकेंगे किराया

Mon, 03 Dec 2018 10:04 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 03 Dec 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus fares will be debited from debit card

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में यात्री अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी किराया दे सकेंगे। परिवहन निगम सभी सामान्य बसों के परिचालकों को नई टिकट मशीनें देने जा रहा है। इनमें कार्ड स्वाइप करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन


पॉस मशीन में कार्ड स्वाइप करते ही जितने का टिकट है उतना पैसा सवारी के खाते से कटकर निगम के अकाउंट में चला जाएगा। बसों में यात्रियों और परिचालकों को भी खुले पैसे के लिए तू-तू, मैं-मैं नहीं करनी पड़ेगी। नई मशीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


एचआरटीसी ने बस अड्डों और धर्मशाला, कुल्लू, शिमला जैसे पर्यटन स्थलों से चलने वाली वोल्वो बसों के परिचालकों को पॉस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें दे रखी हैं। लेकिन अभी कंडक्टरों को दोनों मशीनें रखनी पड़ती हैं। नई मशीन में टिकट और कार्ड स्वाइप करने की सुविधा एक साथ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 हजार रुपये है मशीन की कीमत

HRTC bus fares will be debited from debit card

नई मशीनों में जीपीएस होने से किसी तरह की छेड़खानी या टांका नहीं लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि नई मशीनों को लाने में अभी थोड़ा समय लगेगा। पूरे प्रदेश में टिकट काटने वाली मशीनों को बदला जाएगा।

मुख्य महाप्रबंधक एचआरटीसी शिमला एचके गुप्ता का कहना है कि परिचालकों को नई मशीनें दी जाएंगी। इसमें परिचालक टिकट काटने के साथ किसी भी कार्ड के जरिये किराया ऑनलाइन ले सकेेगा। 

नई मशीन की कीमत करीब 12 से 15 हजार रुपये के बीच है। यह मशीन जीपीएस सिस्टम से जुड़ी होगी। इससे मशीन में होने वाली छेड़छाड़ या कितने रुपये की टिकट कटी हर गतिविधि पर अधिकारियों की नजर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed