फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Bus conductor found drunken, RM takes action.

टल्ली होकर बस में सोया रहा कंडक्टर, आरएम ने बीच रास्ते में उतारा

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
HRTC Bus conductor found drunken, RM takes action.
बस में बेसुध पड़ा एचआरटीसी कंडक्टर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की टापरी से दयोटसिद्ध जा रही बस का परिचालक पिछली सीट पर नशे में बेसुध पड़ा रहा। आरोप है कि वह कथित तौर पर नशे में धुत था। काफी समय तक जब कोई टिकट काटने नहीं आया, तब यात्रियों का माथा ठनका।

विज्ञापन


पता चला कि परिचालक पिछली सीट पर बेसुध पड़ा है। कंडक्टर को यह भी सुध नहीं थी कि उसकी सीटी और कैशबैग कहां पड़ा है? मामला अधिकारियों तक पहुंचा। बस टापरी से दियोटसिद्ध जा रही थी।
विज्ञापन


चालक ने शिलारू के पास चंडीगढ़-रिकांगपिओ बस को रुकवाया और परिचालक से विनती की कि उसकी बस की सवारियों की टिकट भी वही काट दे। बस को रोककर यात्रियों के टिकट काटे गए। ठियोग में जब इस बस में सवारियां चढ़ीं तो यात्री काफी भड़क गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते में रोकी बस, भेजा दूसरा कंडक्टर

HRTC Bus conductor found drunken, RM takes action.
आरोपी चालक इसी बस में सवार था। बाद में इसकी जगह दूसरे परिचालक को भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला

मामला एचआरटीसी के अधिकारियों तक शिमला पहुंचाया गया। इसके बाद एचआरटीसी अफसरों ने बस को बीच रास्ते में रोकने के लिए आरएम लोकल शिमला, ढली पुलिस और दूसरे कंडक्टर को तत्काल रवाना किया।


एचआरटीसी की शिमला ग्रामीण डिपो की बस को आरएम ने छराबड़ा के पास रुकवाया। बेसुध पड़े कंडक्टर को बस से उतारा और अन्य कंडक्टर को रूट पर भेजा गया। बेसुध पड़े कंडक्टर का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।

एचआरटीसी के शिमला ग्रामीण डिपो के आरएम देवासेन नेगी ने कहा कि सूचना मिलते ही बस में बेसुध पड़े कंडक्टर को छराबड़ा के पास उतारा गया और अन्य कंडक्टर को बस के साथ भेजा। मेडिकल रिपोर्ट आने के तुरंत बाद कार्रवाई की जाएगी।  

एसएचओ ढली बाबूराम ने बताया कि मेडिकल जांच में एचआरटीसी के परिचालक के नशा करने की पुष्टि हुई है।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed