फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus conductor beaten by miscreant in Mandi himachal pradesh

बस कंडक्टर ने बीड़ी नहीं दी तो भड़क गया युवक, कर डाली पिटाई

Sat, 20 Jul 2019 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus conductor beaten by miscreant in Mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के सिमस गांव में शुक्रवार देर रात हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ के परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी का है। जानकारी के अनुसार बैजनाथ डिपो की बस सिमस जाती है। रात्रि ठहराव भी सिमस में होता है। जब चालक और परिचालक सुरेश कुमार अपने कमरे में बैठे थे तो गांव के ही एक युवक विकास ने उनसे बीड़ी मांगी।

विज्ञापन


चालक-परिचालक ने बीड़ी न होने की बात कही तो विकास भड़क गया। उसने कंडक्टर  सुरेश कुमार निवासी बोहल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित परिचालक ने युवक विकास पुत्र ओम प्रकाश के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। परिचालक के सिर पर काफी गहरी चोट आ गई है। पुलिस ने पीड़ित परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि लडभड़ोल के हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed