फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus collides with a truck parked in Aut tunnel, six injured

Mandi: औट टनल में खड़े ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस, छह लोग घायल

Wed, 08 Oct 2025 01:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Oct 2025 01:20 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस से चालक का नियंत्रण खो गया। इसके बाद बस खड़े हुए ट्रक के पीछे टकरा गई।

विज्ञापन
HRTC bus collides with a truck parked in Aut tunnel, six injured
औट टनल में खड़े ट्रक से टकराई एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस थाना औट के तहत औट टनल में बुधवार सुबह को एचआरटीसी बस खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत मच गई। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का नगवाईं में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस से चालक का नियंत्रण खो गया। इसके बाद बस खड़े हुए ट्रक के पीछे टकरा गई।

हादसे में राम दयाल पुत्र चमारू राम निवासी गांव भड़ोल जोगिंद्रनगर, ज्योति प्रकाश पुत्र अच्छर सिंह गांव शिल्लीखड्ड पधर, खरनु राम पुत्र कौला राम गांव सिहणु बालीचौकी, राजीव पुत्र अमर नाथ गांव सदर बिलासपुर (एचआरटीसी बस चालक), अमर सिंह पुत्र बलिराम निवासी गांव मोड़ करसोग (ट्रक चालक) और रमेश लाल पुत्र स्व. श्याम लाल गांव जिया भुंतर को मामूली चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना औट में केस दर्ज किया गया। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed