फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus clashed with vehical, five, injured.

एचआरटीसी बस और गाड़ी में जोरदार भिड़ंत

Mon, 08 Dec 2014 11:08 AM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus clashed with vehical, five, injured.

नंगल-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गंगुवाल के निकट ऊना डिपो की एचआरटीसी बस और बोरवेल करने वाली गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से दो की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम शिमला से ऊना आ रही हिमाचल पथ परिवहन ऊना डिपो की बस नंबर एचपी 72ए-6203 मांगेवाल मोड़ के निकट बोरवेल करने वाली गाड़ी से जा टकराई। बस इतनी जोर से टकराई कि बोरवेल गाड़ी में रखे पाइप बस के आरपार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर पीजीआई रेफर

hrtc bus clashed with vehical, five, injured.

इसे बस में सवार दो महिलाओं के साथ कुल पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया।

हिमाचल पुलिस के जवान मुकेश एवं सीतो देवी की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि मोहित निवासी ऊना, नवीन निवासी गगरेट एवं अर्चना निवासी शिमला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना के दौरान नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और घायलों को लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला। उधर, डीएसपी संत सिंह धालीवाल ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed