फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Bus and Car colides at Una, one died.

एचआरटीसी बस से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, एक की मौत

Wed, 20 Jul 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 20 Jul 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
HRTC Bus and Car colides at Una, one died.
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना में हुए कार हादसे में चालक की मौत हो गई है। हादसा इतना जोरदार ‌था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार यहां उपमंडल के गांव कोटला के पास एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में एक महिला सहित 5 माह का शिशु गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सरकाघाट निवासी रत्न चंद के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक सरकाघाट निवासी रत्न चंद अपनी बहू नेहा और पोते अयान के साथ होशियारपुर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कोटला में हमीरपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस के साथ कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें फौरन निजी वाहन की मदद से बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने रत्न चंद को मृत घोषित कर दिया। नेहा और अयान को प्राथमिक उपचार के बाद फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार बंगाणा सरोज कुमारी ने मौके पर पहुंच कर मृतक रत्न चंद के परिजनों को 30 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की।

ट्रक-कार में टक्कर, चालक की मौत

HRTC Bus and Car colides at Una, one died.

देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कालाअंब के समीप मंगलवार रात ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। मृतक की पहचान हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ के काठा माजरा 45 वर्षीय सुखबिंद्र सिंह पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार एनएच पर मोगीनंद के समीप ट्रक (एचपी12सी-6671) व डिजायर कार (एचआर70ए-1695) आमने सामने टकरा गए। मृतक नाहन से कालाअंब की ओर जा रहा था।

मोगीनंद में खेड़ा मंदिर के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और कार ट्रक से टकरा गई। जांच अधिकारी शमीम अख्तर ने बताया कि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed