फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus accident virbhadra announces 5 lakh compensation for deceased's family

HRTC हादसा: मृतकों के आश्रितों को 5 लाख देगी सरकार

Mon, 09 May 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 09 May 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus accident virbhadra announces 5 lakh compensation for deceased's family
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन बस हादसे में घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के निकट गलू में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा का दौरा कर घायलों का कुशलक्षेम जाना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की। जिला प्रशासन ने बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रित को 10-10 हजार रुपये तथा प्रत्येक घायल को 5-5 हजार रुपये तत्काल राहत राशि के रूप में प्रदान किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed