{"_id":"62cfbf602e940b093d4a9187","slug":"hrtc-bus-accident-in-mandi-himachal-pradesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: दुर्गापुर में कीचड़ में फिसलकर पहाड़ी से टकराई बस, 10 को मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: दुर्गापुर में कीचड़ में फिसलकर पहाड़ी से टकराई बस, 10 को मामूली चोटें
Thu, 14 Jul 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/रिवालसर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/रिवालसर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Jul 2022 06:40 PM IST
सार
बस जैसे ही दुर्गापुर के पास पहुंची तो चालक ने सड़क पर कीचड़ देख ब्रेक लगाई। ब्रेक लगाते ही बस अनियंत्रित हो गई और बस में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी-रिवालसर-सरकाघाट मार्ग पर वीरवार सुबह करीब 8:15 बजे मंडी से धर्मपुर जा रही बस दुर्गापुर के पास कीचड़ में फिसलकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही घायलों को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार एचआरटीसी की बस सुबह 6:00 बजे मंडी से निकली। इसमें चालक के अलावा 10 यात्री सवार थे। बस जैसे ही दुर्गापुर के पास पहुंची तो चालक ने सड़क पर कीचड़ देख ब्रेक लगाई। ब्रेक लगाते ही बस अनियंत्रित हो गई और बस में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को रिवालसर अस्पताल लाया गया। उधर एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से सभी सवारियों को एक-एक हजार रुपये की फौरी राहत दी है। हादसे का कारण सड़क पर फिसलन बताया जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पहाड़ी से न टकराती बस तो होता बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर बस पहाड़ी से न टकराई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों में संतोष देवी निवासी छजवान खाबू, हेमलता निवासी दूसरा खाबू, कौशल्या निवासी दूसरा खाबू, धर्मेंद्र परिचालक, रमेश कुमार चालक, सुनीलदत्त निवासी थिना, हेमलता निवासी थनोट, अंशुल निवासी थनोटा, विद्यासागर निवासी लुहाखर और कमली देवी निवासी लुहाखर शामिल हैं।
विज्ञापन
कारणों की जांच शुरू
सूचना मिलते ही मौके का दौरा किया गया। हादसे का प्रारंभिक कारण खराब मौसम और सड़क पर फिसलन रहा है। प्रभावितों को एक-एक हजार रुपये की फौरी राहत दी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट एचआरटीसी निदेशालय को सौंपी जाएगी। - नरेंद्र शर्मा, आरएम धर्मपुर