फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident in mandi himachal

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, चार घायल

Wed, 19 Jun 2019 06:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटली (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटली (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jun 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident in mandi himachal
- फोटो : अमर उजाला

चालक-परिचालक समेत 35 सवारियों से भरी निगम की बस मंडी-कोटली सड़क पर त्रोकड़ा माता मंदिर के पास पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर ही पलट गई। हादसा बुधवार सुबह सवा बारह बजे हुआ।

विज्ञापन


बस संधोल से मनाली जा रही थी। हादसे के बाद चीखो पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर रवाना हो गईं। एएसपी मंडी पुनीत रघु और एसडीएम सन्नी शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पर सड़क चौड़ी है। अब हादसे का कारण क्या रहा होगा यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, सभी घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को पास देते समय हुआ हादसा

घायलों की पहचान दिशा देवी पुत्री विक्की, विता देवी पत्नी विक्की निवासी धवाली तहसील धर्मपुर जिला मंडी, लेखराज (25) पुत्र मुरारी लाल निवासी सेहन तहसील धर्मपुर, ममता पुत्री गुरिया राम निवासी कुम्हारडा तहसील जिला मंडी के रूप में हुई है। 

आरएम गोपाल शर्मा ने कहा कि कार को पास देते वक्त हादसा हुआ है। तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए तकनीकी मैनेजर योगराज को नियुक्त किया गया है। हादसे के कारणों की रिपोर्ट जल्द मंडलीय प्रबंधन को सौंपी जाएगी।
 
चालक की लापरवाही आई सामने: एएसपी
एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही चालक की सामने आई है। हादसे का कारण तेजरफ्तार हो सकता है। घायलों की हालत स्थिर है। चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed