फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident at hamirpur, 8 injured.

एचआरटीसी की बेकाबू बस पेड़ से टकराई, 8 घायल

Thu, 10 Sep 2015 09:28 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident at hamirpur, 8 injured.

हमीरपुर के पुलिस थाना सदर के अंतर्गत दड़ूही में एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। स्कूल जा रहे दो छात्र बस की चपेट में आ गए। चालक सहित बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पौने नौ बजे हमीरपुर से खग्गल जा रही जेएनएनयूआरएम की बस जैसे ही दड़ूही के पास पहुंची तो मोड़ पर बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। इस दौरान स्कूल जा रहे दो छात्र बस की चपेट में आ गए हैं। बस सड़क किनारे पहाड़ी से टकराती हुई दूसरी ओर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाए गए सभी घायल

hrtc bus accident at hamirpur, 8 injured.

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे में दोनों छात्र गंभीर घायल हैं। वहीं, बस चालक और यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे में घायल दोनों छात्र रावमापा दड़ूही में पढ़ते हैं। दोनों सगे भाई हैं। एक जमा एक और दूसरा दसवीं कक्षा का छात्र है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों की सूची
राजीव कुमार, पुत्र संतोष कुमार, मुनीष कुमार पुत्र संतोष कुमार, मांगा राम पुत्र बंता राम निवासी अंबाला, माम राज पुत्र संत राम निवासी अंबाला, रविंद्र कुमार पुत्र हरिराम निवासी दगनेड़ी, श्रवण कुमार पुत्र धनी राम निवासी नारा, शशिकांत पुत्र अश्वनी कुमार निवासी खग्गल, चालक सरवण कुमार निवासी सलौणी।

विधायक ने पूछा कुशलक्षेम
विधायक नरेंद्र ठाकुर ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने सभी घायलों को प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उनके साथ कै. रणजीत सिंह, अनिल चंदेल, कपिल शामा, रणधीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed