एचआरटीसी कर्मचारियों के भविष्य पर फैसला आज, बाली लेंगे बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी के 30 बर्खास्त कर्मचारियों के भविष्य का फैसला वीरवार को होगा। निगम प्रबंधन के निदेशक मंडल की बैठक 11 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री जीएस बाली करेंगे। इसमें कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर चर्चा होगी।
एचआरटीसी के 8 हजार कर्मचारी मंत्री से 30 कर्मचारी नेताओं की बहाली की आस लगाए हैं। सरकार की ओर से बर्खास्त करने के बाद कर्मचारी नेताओं को अपनी गलती का भी एहसास हो गया है।
सूत्र बताते हैं कि बीओडी की बैठक में मुख्य एजेंडा कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी को लेकर है। जिन कर्मचारियों ने शपथपत्र दे रखे हैं, उनकी बहाली पर बैठक में चर्चा होगी। एचआटीसी के नए रूट बहाल करने पर भी चर्चा की जाएगी।
हड़ताल के बाद दिया था शपथपत्र में माफीनामा
कर्मचारी नेताओं ने शपथपत्र 14 जून को हड़ताल के बाद दिया था। इसमें कोर्ट को बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के आदेश नहीं मिले हैं। जब निर्देश उन्हें मिले, उन्होंने हड़ताल वापस ले ली। उन्होंने हड़ताल को लेकर कोर्ट से माफी भी मांगी है।
हड़ताल पर जाने के बाद मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान
एचआरटीसी कर्मचारी मांगों को लेकर 14 जुलाई को प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए थे। बसें न चलने से जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को हड़ताल पर न जाने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद मंत्री जीएस बाली ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। अब 30 जून को निगम प्रबंधन ने बीओडी की बैठक बुलाई है। परिवहन निगम के ईडी मस्तराम ने कहा कि बीओडी बैठक में कर्मचारियों के मामले से लेकर निगम के आय और व्यय के बारे में चर्चा होगी।