फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC BOD meeting Decisions: 357 conductors will soon be appointed in the Transport Corporation, a gift to dail

HRTC BOD Decisions: परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगियों को तोहफा

Fri, 19 Jul 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 05:46 PM IST
सार

पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

विज्ञापन
HRTC BOD meeting Decisions: 357 conductors will soon be appointed in the Transport Corporation, a gift to dail
हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 से बढ़ाकर 400 रुपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


297 नई  इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का टेंडर जल्द
उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।  उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 297 नई  इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा। 

विज्ञापन

किराये में छूट की योजनाएं पहले की तरह लागू रहेंगी
उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे। भविष्य में 100 टेंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने परिवहन निगम को मिल रहे अनुदान के लिए राज्य सरकार का अभार व्यक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निगम की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके। निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्य रंजीत सिंह राणा, राम गोपाल शर्मा, मोहिंद्र संधु, प्रदीप सूर्या, निशांत ठाकुर और मनमोहन कटोच, प्रबंध निदेशक डीसी. नेगी, विशेष सचिव वित्त विनय कुमार बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed